फाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी, भारत ने श्रीलंका को दी मात

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने महज 11 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज फिफ्टी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया। उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

Vaibhav Sooryavanshi: भारत ए ने त्रिकोणीय सीरीज का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी। उन्होंने सिर्फ 29 गेंद पर 94 रन की तूफानी पारी खेलकर पहले ही घंटे में मैच भारत की झोली में डाल दिया। मैच के बाद वैभव ने कहा, "मैंने ज्यादा सोचा नहीं, बस पहले 10 ओवर का पूरा फायदा उठाना चाहता था और जो प्लान किया था उसे लागू करना था। दबाव में नहीं था, लेकिन शुरुआती मैचों में प्लान पर अमल नहीं कर पा रहा था। 50 ओवर का फॉर्मेट मेरे लिए नया नहीं है, पहले भी काफी मैच खेले हैं, पर अलग पिचों और हालात में खेलकर बहुत कुछ सीखने को मिला।"

Vaibhav (10)

वैभव सूर्यवंशी (BCCI)

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज फिफ्टी का बनाया रिकॉर्ड

वैभव ने महज 11 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज फिफ्टी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया। उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वैभव शतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए। अगर वह शतक पूरा कर लेते तो जेक फ्रेजर मैकगर्क के 29 गेंद में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। वैभव की इस पारी की बदौलत भारत ए ने 9 विकेट पर 377 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, कप्तान तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और अनुकूल रॉय ने भी अहम योगदान दिया।

End of Feed