13 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के बाद क्या बोले उर्विल पटेल, दुनियाभर में गूंज रहा नाम

Urvil Patel in CSK vs LSG Match: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Urvil Patel in CSK vs LSG Match: IPL 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने 2023 में 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उर्विल इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने आवेश खान के एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए। इसके बाद दिग्वेश राठी के ओवर में भी जमकर रन बटोरे और 25 रन जड़ दिए, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था।

Urvil Patel (3)

उर्विल पटेल (फोटो साभार- IPL/BCCI)

उर्विल पटेल (IPL)

अपने पिता को समर्पित की पारी

इस मैच में उर्विल पटेल ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी नहीं छोड़ा और उनके खिलाफ शानदार छक्का लगाया। उन्होंने अपनी 13वीं गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 27 साल के उर्विल भारत-ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में ज्यादातर छक्के लॉन्ग ऑन और मिडविकेट की दिशा में लगाए। फिफ्टी पूरी करने के बाद उर्विल ने इस खास पारी को अपने पिता को समर्पित किया। उन्होंने जेब से एक कागज निकाला, जिस पर लिखा था- 'यह आपके लिए है पापा।'

End of Feed