IND vs SA Final Match Start Time if Rain, Rule Here: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला शनिवार को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल लंबे इंतजार को खत्म करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, बारिश के कारण आज के मैच में बाधा पड़ने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज बारबडोस में 51 प्रतिशत बारिश की संभावना है, लेकिन आईसीसी ने बारिश के खतरे को कम करने के लिए कुछ उपाय किए हैं। टॉस का आधिकारिक टाइम 7.30 है, लेकिन अगर बारिश होती है तो टॉस में देरी हो सकती है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (साभार-Starsports screengrab)
IND vs SA फाइनल के लिए उपलब्ध है रिजर्व डे
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था की है। निर्धारित दिन यानी आज मैच पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए ओवरों में आवश्यक कटौती भी की जाएगी। लेकिन यदि निर्धारित दिन पर कम से कम 10-10 ओवर के मैच नहीं हो पाते हैं तो उसे रिजर्व डे यानी 30 जून को पूरा किया जाएगा।"
इतना ही नहीं निर्धारित दिन पर मैच के लिए आईसीसी ने अतिरिक्त 190 मिनट भी दिए हैं। यदि निर्धारित दिन के कट-ऑफ समय तक खेल शुरू नहीं होता है, तो मैच रिजर्व डे में वहीं से आगे खेला जाएगा। अगर मुकाबला 9 बजे तक शुरू होता है तो बिना ओवर में कटौती किए पूरा मैच होगा। 10-10 ओवर के मैच की आखिरी टाइमलाइन रात 11.10 बजे है। अगर इस समय तक मैच शुरू नहीं होता है तो मुकाबला अगले दिन यानी रिजर्व डे में खेला जाएगा।
रिजर्व डे में भी नहीं पूरा हुआ मैच
यदि किसी कारणवश रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं कराया सके तो भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। ऐसा पहले भी किया जा चुका है। साल 2002 आईसीसी चैंपियंस में भी ऐसा ही हुआ था जब भारत और श्रीलंका को ट्रॉफी साझा करनी पड़ी थी।
