विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने के बाद क्यों मांगी रवींद्र जडेजा से माफी?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2023, 11:56 PM IST

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की विश्व कप 2023 के मुकाबले में जीत के बाद रवींद्र जडेजा से जानिए किस बात के लिए मांगी माफी।

पुणे: बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर भारत को एक और आसान जीत दिलाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि वह बड़ा योगदान देना चाहते थे और उन्हें टीम को लक्ष्य तक ले जाने की खुशी है। भारत ने बांग्लादेश के 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली (97 गेंद में नाबाद 103) के नाबाद शतक से तीन विकेट 261 रन बनाकर सात विकेट की आसान जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 53 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रन का योगदान दिया।

Virat kohli vs Bangladesh

विराट कोहली

टीम के लिए देना चाहता था बड़ा योगदान

इससे पहले रविंद्र जडेजा (38 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (41 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (60 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 256 रन ही बना सकी। कोहली ने मैच के बाद कहा, 'जड्डू (रविंद्र जडेजा) से इसे (मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार) चुराने के लिए क्षमा करें। मैं बड़ा योगदान देना चाहता था। विश्व कप में मैंने अर्द्धशतक बनाए हैं लेकिन इस बार इसे पूरा करना चाहता था।'

End of Feed