स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के लिए ये क्या बोले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन

नासिर हुसैन से पूछा गया कि क्या कोई ऐसी खिलाड़ी है जो अपने प्रदर्शन से हैरान कर सकती हैं तो उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज मंधाना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने स्मृति मंधाना का भी जिक्र किया। इसमें हैरान करने वाली बात नहीं है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय स्टार दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना का हाल में प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा लेकिन फॉर्म में लौटने के लिए महिला टी20 विश्व कप से बेहतर समय नहीं हो सकता। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज दीप्ति के लिए मुश्किल रही थी जबकि उप कप्तान मंधाना महिला टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच में महज 40 रन ही बना पाई थीं। हुसैन ने कहा कि दीप्ति का भारतीय टीम के अंतिम एकादश में होना जरूरी है और मंधाना भी अपनी फॉर्म से हैरान कर सकती हैं।

Mandana vs Deepti

स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा (BCCI)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए क्या बोला

आईसीसी विशेषज्ञ हुसैन ने जियोस्टार मीडिया डे में कहा, ’’मैं चाहूंगा कि किसी बड़े टूर्नामेंट में बड़े मैच से पहले दीप्ति शर्मा टीम में हों। दीप्ति समझदारी से गेंदबाजी करती हैं।’’ हुसैन से पूछा गया कि क्या कोई ऐसी खिलाड़ी है जो अपने प्रदर्शन से हैरान कर सकती हैं तो उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज मंधाना का जिक्र करते हुए कहा, ’’मैंने स्मृति मंधाना का भी जिक्र किया। इसमें हैरान करने वाली बात नहीं है। लेकिन जिन दो खिलाड़ियों का हाल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, उनके लिए यह विश्व कप बिल्कुल सही समय पर आया है। क्योंकि एक बार जब आप विश्व कप में खेलते हैं तो कोई यह याद नहीं रखेगा कि द्विपक्षीय श्रृंखला में क्या हुआ था।’’ उन्होंने कहा, ’’कोई याद नहीं रखेगा कि दक्षिण अफ़्रीका या ऑस्ट्रेलिया में क्या हुआ था। बस यह देखा जाएगा कि इस विश्व कप में आपने कैसा प्रदर्शन किया। और कुछ खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में अपना खेल और बेहतर कर लेते हैं। दीप्ति शर्मा बिल्कुल वैसी ही खिलाड़ी हैं।’’

End of Feed