एडिलेड: दक्षिण अफ्रीका के अप्रत्याशित रूप से नीदरलैंड के खिलाफ 13 रन के अंतर से हार ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खोल दिए थे। ऐसे में आखिरी वक्त में हाथ आए इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली।
बाबर आजम( साभार AP)
सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ केवल जीत हासिल करनी थी। ऐसे में उतार-चढ़ाव वाले लो स्कोरिंग मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा और पाकिस्तान ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
टीम ने पूरे टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन
सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद बाबर आजम ने कहा, क्रिकेट बेहद मजेदार खेल है। यह टीम गेम है। मेरी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन सभी मैचों में किया मैं इसके लिए सभी की प्रशंसा करता हूं। इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। पिच पर दोहरा पेस था।मोहम्मद हारिस ने फिर दिखाया आक्रामक रुख
लक्ष्य का पीछा करने के बारे में बाबर ने कहा, मैंने और रिजवान ने लंबी साझेदारी करने का फैसला किया था। लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। मोहम्मद हारिस ने अपना आक्रामक रवैया दिखाया। उन्हें ऐसी बल्लेबाजी करता देखकर अच्छा लगा। अब सेमीफाइनल का हमें इतंजार है। टीम के सभी खिलाड़ी सेमीफाइनल में खेलने के लिए उत्साहित हैं।
