WI vs PAK 2nd ODI Preview: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में विंडीज के लिए जीत जरूरी, दांव पर है सीरीज

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

नई दिल्ली: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को त्रिनिदाद में दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। पाकिस्तान सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर चुका है। ऐसे में मेजबान टीम को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना ही होगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान को सलाम आगा और मोहम्मद रिजवान जैसे बल्लेबाजों से उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले 10 मुकाबलों में 40 से ज्यादा की औसत के साथ रन बनाए हैं, जबकि शाहीन अफरीदी और नसीम शाह गेंद से मेजबान टीम को परेशान करते नजर आ सकते हैं।

WI vs PAK 2nd ODI Match Preview

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू (फोटो क्रेडिट @windiescricket X)

त्रिनिदाद में 240 है औसत स्कोर

वेस्टइंडीज को केसी कार्टी और शाई होप से बल्लेबाजी में उम्मीद होगी। वहीं, गेंदबाजी में जेडन सील्स और रोस्टन चेज पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आ सकते हैं। ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी मददगार है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग पसंद करती है। पिछले 10 मुकाबलों में यहां का औसत करीब 240 रन रहा है।

End of Feed