टेस्ट में छठे विकेट के लिए 401 रनों की साझेदारी, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

West Indies vs Sri Lanka, 1st Test: वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेज ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में यह रिकॉर्ड बनाया।

West Indies vs Sri Lanka, 1st Test: आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेज की ऐतिहासिक साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली। छठे विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों ने 401 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने पहली पारी 9 विकेट पर 626 रन बनाकर घोषित कर दी। विकेटकीपर-बल्लेबाज आमिर जांगू ने शानदार 233 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान रोस्टन चेज 194 रन बनाकर दोहरे शतक से चूक गए। इन दोनों ने मिलकर छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

WI vs SL

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कसा शिकंजा (@windiescricket)

छठे विकेट के लिए 401 रनों की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी

इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के नाम था, जिन्होंने 10 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 399 रन जोड़े थे। जांगू और चेज ने उस रिकॉर्ड को दो रन से पीछे छोड़ दिया। वेस्टइंडीज के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी लड़खड़ा गई। पहली पारी में 318 रन बनाने वाली श्रीलंकाई टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर सिर्फ 15 रन ही बना सकी। वह अभी भी वेस्टइंडीज से 303 रन पीछे है और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है।

End of Feed