WI vs IND: भारत के खिलाफ उतरने से पहले विंडीज ने प्रशिक्षण शिविर के लिए टीम घोषित की, इन खिलाड़ियों को मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 30, 2023, 10:08 AM IST

WI vs IND, West Indies Announce Squad for Training Camp: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने यानी 12 जुलाई से 10 मैचों की सीरीज शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच कुल दो टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज टीम ने प्रशिक्षण शिविर के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

WI vs IND, West Indies Announce Squad for Training Camp: टीम इंडिया अगले महीने जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत टेस्ट मैचों से होगी। इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन गुरुवार देर रात वेस्टइंडीज ने भी प्रशिक्षण शिविर के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। क्रैग ब्रैथवेट के साथ कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

Wi vs IND

क्रैग ब्रैथवेट और रोहित शर्मा। (फोटो- विंडीज क्रिकेट के ट्विटर से)

एंटीगुआ में शुरू हुई ट्रेनिंग

चयनित 18 सदस्यीय खिलाड़ियों का 30 जून से एंटीगुआ के सीसीजी में प्रशिषण शिविर शुरू होगा। शिविर खत्म होने के बाद टीम 9 जुलाई को डोमिनिक के लिए रवाना होगी। टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों जिम्बाब्वे में वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर सुपर सिक्स मुकाबला खेल रहे हैं। वे खिलाड़ी जिम्बाब्वे से सीधे डोमिनिक पहुंचने की उम्मीद है।

End of Feed