एडिलेड: पाकिस्तान की टीम बुधवार को न्यूजीलैंड को पटखनी देकर तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई। गुरुवार को इंग्लैंड और भारत के बीच एडिलेड में गुरुवार को भिड़ंत होने जा रही है। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक और दिग्गज साल 2007 की तरह भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत होती देखना चाहते हैं।
जोस बटलर( साभार AP)
ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा है कि वो इस फसाने को हकीकत में नहीं तब्दील होने देना चाहेंगे। उन्होंने इस बारे में कहा, देखिए हम निश्चिच तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होता नहीं देखना चाहते हैं। इसलिए हम ऐसा नहीं होने देने के लिए अपनी ओर से पुरजोर कोशिश करेंगे।'
इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप के सुपर-12 दौर में 5 मैच में से तीन में जीत और एक हार के साथ कुल 7 अंक लेकर ग्रुप-1 में दूसरे पायदान पर रही। अप्रत्याशित रूप से इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम को इंग्लैंड की टीम चुनौती देने उतरेगी।
दस साल लंबे अंतराल के बाद इंग्लैंड और भारत का सामना होगा। अबतक टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड की टीमों का आमना सामना हुआ है जिसमें से 2 बार बाजी भारत के और एक बार इंग्लैंड के हाथ लगी है। हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 के जीत हासिल की थी। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में हैं ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की पूरी संभावना है।
