ऑकलैंड: शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को शुक्रवार को आकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में 7 विकेट के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा। जीत के लिए मिले 307 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम की 104 गेंद में 145 रन की नाबाद और केन विलियमसन की 98 गेंद में 94 रन की नाबाद पारी की बदौलत हासिल कर लिया। हार के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।
भारतीय क्रिकेट टीम(साभार AP)
लैथम ने छीन लिया हमसे मैचबड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद टीम की हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा, बड़ा स्कोर खड़ा करके हम खुश थे। गेंद 15 ओवर तक स्विंग हो रही थी। ये मैदान अन्य की तुलना में थोड़ा अलग थी। हमने शॉर्ट लेंथ पर ज्यादा गेंदबाजी की जिसके खिलाफ लैथम ने आक्रमण किया। हमने कुछ गेंदों पर खराब फील्डिंग की और मौके गंवाए। धवन ने आगे कहा, 'हमने लैथन के सामने ज्यादा शार्ट गेंदबाजी की और वहीं पर वो हमसे गेंद छीनकर ले गए। 40वें ओवर में लैथम ने चार बाउंड्री जड़ीं और वहीं पर खेल का रुख पलट गया। हालांकि मैच से युवा खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिला।'
मंहगे साबित हुए दो युवा गेंदबाजभारत के लिए पहले वनडे में तेज गेंदबाजों उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका दिया। दोनों खिलाड़ी इस मुकाबले में मंहगे साबित हुए। अर्शदीप ने जहां 8.1 ओवर में 68 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं कर सके। वहीं उमरान मलिक ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से प्रभावित किया लेकिन 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
