हमें घबराना नहीं है... RO-KO की ताकत पर विरोधी टीम को भी है भरोसा! मैच से पहले क्या बोल गए अफ्रीकी बैटिंग कोच?

रांची में भारत के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ उतरने से पहले क्या कह गए दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग कोच एशवेल प्रिंस?

रांची: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने शनिवार को कहा कि उनकी वनडे टीम को अब भी ‘क्लच मोमेंट्स’ को बेहतर बनाने की जरूरत है क्योंकि वे 2027 विश्व कप से पहले संयोजन का परीक्षण करना जारी रखे हैं। प्रिंस ने माना कि पिछले एक साल में टीम का फोकस टेस्ट क्रिकेट और आने वाले टी20 विश्व कप पर रहा है जिससे 50 ओवर का प्रारूप प्रयोगात्मक चरण में है।

Rohit Sharma Virat Kohli

विराट कोहली और रोहित शर्मा

भारत के खिलाफ पहले वनडे से पहले प्रिंस ने कहा,'हम 50 ओवर में अलग-अलग संयोजन आजमा रहे हैं और अंतिम टीम के करीब पहुंचने से पहले हमारे पास अब भी समय है।' बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की गहराई से संतुष्ट होने के बावजूद प्रिंस ने कहा,'अगर कोई क्षेत्र है जहां हमें सुधार करना है तो वह है ‘क्लच मोमेंट्स’। सफेद गेंद का क्रिकेट हमेशा दबाव भरे माहौल भरा होता है और हम वहीं बेहतर होना चाहते हैं।'

End of Feed