आईसीसी विश्व कप 2023 और भारत दौरे को लेकर पहली बार दिया बाबर आजम ने बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 6, 2023, 05:53 PM IST

Pakistan Cricket Board के अंदर चल रही उठापटक के बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताया है कि उनकी टीम इन दिनों किस बात पर ध्यान लगा रही है।

कराची: कप्तान बाबर आजम ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में चल रह उठापटक का राष्ट्रीय टीम के आईसीसी वनडे विश्व कप और इससे पहले होने वाली श्रृंखलाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस समय दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक बाबर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह भी कहा कि उनकी टीम महज चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अहम मुकाबले पर ही ध्यान नहीं लगा रही है बल्कि पूरे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

Babar Azam

बाबर आजम

खिलाड़ी लगा रहे हैं क्रिकेट पर ध्यान

पीसीबी के अधिकारियों और चयन समिति में हालिया बदलाव का असर खिलाड़ियों पर पड़ने के बारे में पूछने पर बाबर ने कहा कि उनका काम क्रिकेट पर ध्यान लगाना है। बाबर ने कहा,'पीसीबी में जो कुछ हो रहा है, हम उस पर ध्यान नहीं लगाते हैं। हम सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान लगाते हैं। आगामी मैचों का पूरा कार्यक्रम हमारे सामने है और हम जानते हैं कि पेशवर खिलाड़ी के तौर पर हमें इन मैचों को जीतने के लिए क्या करने की जरुरत है।'

End of Feed