IND vs SL: कैच पकड़ने के बाद विराट कोहली ने किया 'बिहू' डांस, देखें VIDEO

Virat Kohli Bihu Dance: चेज मास्टर विराट कोहली हमेशा अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। वे ऐसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान भी वे कैच लेने के बाद डांस करते नजर आए।

Virat Kohli Bihu Dance: श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन मैच के दौरान भारतीय फैंस के लिए मनोरंजन की कोई कमी नहीं रही। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान कैच लेने के बाद डांस करते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है जो कि फैंस द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है।

virat kohli dance

विराट कोहली डांस (फोटो- X)

मैदान पर अपनी मस्ती भरी हरकतों के लिए मशहूर कोहली कैच पकड़ने के बाद असम का पारंपरिक 'बिहू डांस' करते नजर आए। कोहली ने अक्षर पटेल के ओवर में सदीरा समरविक्रमा का कैच पकड़ा, उस समय बल्लेबाज 14 रन बना चुके थे। इसके बाद कोहली ने सालों पहले आईपीएल में रियान पराग द्वारा किए गए डांस मूव के साथ जश्न मनाया। इसे देखकर डगआउट में बैठे रियान पराग भी जरूर खुश हुए होंगे।

End of Feed