Naatu-Naatu: मैदान पर 'नाटू-नाटू' पर डांस करते दिखे विराट कोहली, देखिए वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 17, 2023, 08:29 PM IST

Virat Kohli dancing on 'Naatu-Naatu' goes viral, WATCH VIDEO: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को डांस करना बेहद पसंद है, ये बात किसी से छुपी नहीं है। कोई समारोह हो या फिर मैदान पर, वो कहीं नहीं चूकते। इस बार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान वो 'नाटो-नाटो' पर डांस करते नजर आए।

Virat Kohli 'Naatu-Naatu' dance: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली उन खिलाड़ियों में मशहूर रहे हैं जो मैदान हो या बाहर, अपनी मस्ती भरे अंदाज से नहीं चूकते हैं, फिर चाहे वो डांस करना ही क्यों ना हो। भले कोई शादी-पार्टी हो या फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबला चल रहा हो, विराट कोहली को जो करना होता है, वो कर लेते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे पहले वनडे मुकाबले में भी विराट कोहली का डांसर रूप देखने को मिला।

Virat Kohli dancing on naatu naatu

विराट कोहली (AP)

मुंबई वनडे मैच में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब भारतीय खिलाड़ी काफी राहत महसूस कर रहे थे क्योंकि समय-समय पर उनको विकेट मिल रहे थे। इसी बीच विराट कोहली भी मस्ती के मूड में नजर आए और वो ऑस्कर विजेता गाने 'नाटू-नाटू' पर पांव थिरकाते नजर आए। उनका ये डांस कैमरे में कैद हो गया।

End of Feed