IND vs ENG: शुभमन गिल से इंप्रेस हुए सुनील गावस्कर, मैच के बीच में दिया खास तोहफा

Sunil Gavaskar Gift to Shubman Gill: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से सभी का दिल जीत लिया है इसमें दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय टेस्ट कप्तान को खास तोहफा दिया है।

Sunil Gavaskar Gift to Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल में चल रहे पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को एक खास तोहफा दिया, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला क्षण बन गया।

gavaskar gill

शुभमन गिल सुनील गावस्कर (फोटो- screengrab/sonysoprts)

गावस्कर ने शुभमन को दी हस्ताक्षरित टोपी और शर्ट

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल को एक हस्ताक्षरित टोपी और शर्ट भेंट की। उन्होंने कहा कि "यह एक टोपी है, जो मैं बहुत कम लोगों को देता हूं, और इस पर मेरा सिग्नेचर है।"गावस्कर ने इसके साथ ही गिल से वादा किया कि वह वह लकी जैकेट पहनेंगे, जिसे उन्होंने भारत की ऐतिहासिक गाबा टेस्ट जीत 2021 के दौरान पहना था।गौरतलब है कि भारत ने उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 328 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 32 साल बाद गाबा में हराया था। उस जीत में शुभमन गिल ने 91 रनों की यादगार पारी खेली थी।

End of Feed