Video: इंटरव्यू दे रहे थे हार्दिक, फिर रोहित ने पास आकर अचानक किया गाल पर किस, वीडियो वायरल

Rohit Sharma Kiss Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा ने भारत की 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद एक दिल को छू लेने वाला पल साझा किया। जब हार्दिक नासिर हुसैन को मैच के बाद अपना इंटरव्यू दे रहे थे, तो भारतीय कप्तान ने उनके पास आकर उनके गाल पर किस किया।

Rohit Sharma Kiss Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका को मात देकर खिताब अपने नाम किया। इस फाइनल मैच में एक समय जब द.अफ्रीका की टीम हावी थी और जीत की ओर अग्रसर थी तब भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मैच पलट दिया और क्लासेन का विकेट लेकर भारत को जीत के करीब ले गए। हार्दिक के प्रदर्शन से रोहित काफी गदगद थे और भारत की विश्व कप जीत के बाद वे अपने इमोशन को काबू में नहीं रख पाए।

rohit hr

रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या (फोटो- AP/X)

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा ने भारत की 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद एक दिल को छू लेने वाला पल साझा किया। जब हार्दिक नासिर हुसैन को मैच के बाद अपना इंटरव्यू दे रहे थे, तो भारतीय कप्तान ने उनके पास आकर उनके गाल पर किस किया, यह पल पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसने प्रशंसकों का दिल जीत लिया और साथ ही दोनों के बीच अनबन की अफवाहों को भी खत्म कर दिया।

End of Feed