Video: बेंगलुरु में रोहित-कोहली और पंत से मिले राहुल द्रविड़, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

Rahul Dravid meets Rohit Virat Pant: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद भारतीय टीम के पूर्व कोच एक बार फिर से टीम इंडिया के बैंगलुरू में चल रहे कैंप में पहुंचे और विराट कोहली रोहित शर्मा और ऋषभ पंत से मुलाकात की। इसका वीडियो भी सामने आ गया है।

Rahul Dravid meets Rohit Virat Pant: भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत के साथ बातचीत करते देखा गया। वह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे थे। इसी मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का आयोजन किया जाएगा।

virat rohit pant x

विराट कोहली रोहित शर्मा द्रविड़ (फोटो- X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर को पुणे में और तीसरा टेस्ट 1 नवंबर को मुंबई में खेला जाना है। अभ्यास सत्र के दौरान जब टी20 विश्व कप विजेता टीम एक साथ आई तो द्रविड़, रोहित, कोहली और पंत हंसी-मजाक करते नजर आए।

End of Feed