MS Dhoni के गैराज का वीडियो पहली बार आया सामने, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग - देखें Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 18, 2023, 03:27 PM IST

MS Dhoni Garage Video, MS Dhoni Bike And Car Collecction: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के गैराज का वीडियो पहली बार सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। वीडियो में दो फ्लोर का गैराज दिख रहा है। इसके बाद उनके गैराज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

MS Dhoni Garage Video, MS Dhoni Bike And Car Collecction: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपनी विकेटकीपिंग से या अपने बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि वे इस बार अपनी बाइक और कार के गैराज को लेकर चर्चा में हैं। धोनी के गैराज का वीडियो पहली बार सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी के अलावा भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद सहित कई लोग नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni Garage video

एमएस धोनी, वेंकटेश प्रसाद और धोनी का गैराज। (फोटो- वेंकटेश प्रसाद के ट्विटर से)

दो फ्लोर का है धोनी का गैराज

धोनी बाइक और कार के शुरू से ही शौकिन हैं। उनके गैरान में हर तरह की बाइक और कारें देखें को मिल जाएंगे। बाइक और कार को रखने के लिए धोनी में अपने फॉर्मआउट में दो मंजिला गैराज बनाया है। यहां बाइक और कार को सजाकर रखा गया है। यह गैराज किसी शोरूम से कम नहीं है।

End of Feed