AFG VS IRE LIVE Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 17, 2024, 04:25 PM IST

IRE VS AFG, Afghanistan vs Ireland 2nd T20 Match LIVE Telecast Match Online Today: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (17 मार्च 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। सीरीज के पहले मुकाबले पर आयरलैंड ने कब्जा जमाया।

Afghanistan vs Ireland 2nd T20 Match LIVE Telecast Match Online Today: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें भी तैयारी में जुट चुकी हैं। इस बीच शारजाह में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन कर अफगानिस्तान को 38 रन से हरा दिया।

AFG VS IRE LIVE Telecast

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल खेला जाएगा। (फोटो- Afghanistan Cricket Board Twitter)

इसी जीत के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज पर आयरलैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है। अब दोनों के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहेगा। आयरलैंड अगर जीत हासिल करती है तो सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर अफगानिस्तान जीत हासिल करती है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगा और मैच का पारिणाम तीसरे और आखिरी मुकाबले में निकलेगा।

End of Feed