इधर क्या छोले बेचने आए हो, अकरम ने बाबर आजम की लगाई क्लास

पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाबर आजम की आलोचना की है। अकरम ने कहा कि बाबर को टेस्ट टीम की कमान दोबारा नहीं लेनी चाहिए। तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव किए गए थे।

स्विंग के सुल्तान और पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाबर आजम की आलोचना की है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के 7 खिलाड़ियों को पीसीबी ने बिना कारण के हटा दिया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया गया था। अब इस पूरे मसले पर वसीम अकरम ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर की आलोचना की है।

Babar Azam

बाबर आजम (साभार-x)

तीसरे टेस्ट मैच में टॉस के वक्त जब उनसे पूछा गया कि आखिर 7 खिलाड़ियों को किस आधार पर हटाया गया तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। इसका सीधा मतलब था कि इस फैसले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से कोई राय नहीं ली गई। इतना ही नहीं बाबर ने यह कहकर और सनसनी फैला दी थी कि उन्हें भी इस खबर के बारे में न्यूज के जरिए ही पता चला।

End of Feed