भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज: वाशिंगटन सुंदर पहले मैच से बाहर, रेड्डी और हर्षित का खेलना संदिग्ध

Washington Sundar: वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड दौरे के दौरान पैर में चोटिल हो गए थे। पूरी तरह फिटनेस हासिल करने के बाद ही वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा।

Washington Sundar: भारत की टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। लेकिन सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को चोटों के कारण बड़ा झटका लगा है। आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का पूरे दौरे में खेलना भी संदिग्ध है।

Sundar BCCI

वाशिंगटन सुंदर (फोटो साभार- BCCI)

दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं सुंदर

बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड दौरे के दौरान पैर में चोटिल हो गए थे। पूरी तरह फिटनेस हासिल करने के बाद ही वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा। वाशिंगटन के बाहर होने से भारत के स्पिन विकल्पों पर असर पड़ेगा, खासकर गॉल की टर्निंग पिच पर उनकी उपयोगिता टीम के लिए अहम थी।

End of Feed