IND W vs BAN W: बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद शेफाली वर्मा को रह गया ये मलाल

टीम इंडिया की बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में जीत में अहम मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मै चुने जाने के बाद शेफाली वर्मा ने बताया है कि उन्हें किस बात का रह गया मलाल?

मैनचेस्टर: महिला टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 34 गेंदों पर 53 रन की मैच विजयी पारी खेलने वाली भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि अपनी बल्लेबाजी से वह काफी खुश हैं, लेकिन नाबाद लौटतीं तो यह खुशी और भी ज्यादा होती। ’प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनी गईं शेफाली ने मैच के बाद कहा, 'आज जिस तरह मैंने बल्लेबाजी की, उससे मैं बहुत खुश हूं। लेकिन अगर मैं नाबाद रहती तो मुझे और ज्यादा खुशी होती। आज अच्छा आत्मविश्वास महसूस हुआ और खुशी है कि मैं टीम के लिए रन बना सकी।'

Shafali Verma

शेफाली वर्मा

भारत को 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाने वाली शेफाली ने कहा कि टीम की रणनीति बेहद सरल थी। उन्होंने कहा,'हमने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा किया। जो भी ढीली गेंद मिले, उस पर चौका या छक्का लगाने की कोशिश करनी थी। अगर ऐसा मौका नहीं मिला तो एक रन लेकर स्ट्राइक रोटेट करनी थी। यह कोई अलग योजना नहीं थी, बस सामान्य बातचीत थी।'

End of Feed