IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर टूर्नामेंट से हो सकता है बाहर

Wanindu Hasaranga IPL 2024 update: सनराइजर्स हैदराबाद का श्रीलंका की टी20 कप्तान वानिंदु हसरंगा का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्टार ऑलराउंडर अभी तक आईपीएल 2024 के लिए ऑरेंज आर्मी के कैंप से नहीं जु़ड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बुरी खबर
  • वानिंद हसरंगा के आगमन में हो सकती है देरी
  • आईपीएल की जगह दुबई जाएगा स्टार खिलाड़ी

Wanindu Hasaranga IPL 2024 update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपने दूसरे मुकाबले में रनों की झड़ी लगाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल आईपीएल 2024 के लिए स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के भारत आगमन पर अभी तक कोई स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है। टेस्ट संन्यास से बाहर आने के फैसले के बाद इस स्टार ऑलराउंडर के टी20 लीग में देर से आने की पुष्टि हुई थी। वह टखने की समस्या से जूझ रहे हैं और अगर वह अनफिट रहे तो इस सीजन से पूरी तरह से बाहर हो सकते हैं।

Wanindu Hasaranga

वानिंदु हसरंगा (फोटो- IPL/BCCI/X)

क्रिकबज ने बताया है कि हसरंगा जल्द ही चेकअप के लिए दुबई जाएंगे। भले ही उन्हें मंजूरी मिल जाए, हसरंगा श्रीलंका-बांग्लादेश टेस्ट श्रृंखला की समाप्ति से पहले भारत में नहीं उतर सकते क्योंकि वह टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में हैदराबाद को हसरंगा के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

End of Feed