IND vs ENG: 'इसका लंबे समय से इंतजार था..' टेस्ट टीम में वापसी पर करुण नायर ने दिया पहला रिएक्शन

Karun Nair Reaction: पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के इस सत्र के आखिरी मैच में छह विकेट से मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उन्हें इसका लंबे समय से इंतजार था ।

Karun Nair Reaction: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया में जहां मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है वहीं दूसरी ओर एक ऐसा धाकड़ बल्लेबाज है जिसकी सालों बाद टीम में एंट्री हो गई है। ये करुण नायर हैं जिन्होंने एक समय टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा था। टीम में वापसी से वे काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है।

karun nair PTI

करुण नायर (फोटो- PTI)

करुण नायर को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया। 33 वर्षीय नायर ने भारत के लिए आखिरी बार 2017 में टेस्ट क्रिकेट खेला था। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 20 जून से शुरू होने वाले इंग्लैंड के 5 मैचों के टेस्ट दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

End of Feed