T20 World Cup: जिम्बाब्वे सीरीज के बीच लक्ष्मण ने टीम इंडिया को लेकर ये क्या कह दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 12:24 PM IST

T20 World Cup 2024, VVS Laxman Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में मात देकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 17 साल के बाद ट्रॉफी जीता। इस जीत के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभा रहे वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया।

T20 World Cup 2024, VVS Laxman Statement: महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने हार की कगार पर पहुंचकर टी20 विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के जुझारूपन की तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ियों और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का जश्न मनाने का अंदाज साबित करता है कि इस जीत के उनके लिये क्या मायने थे। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 29 जून को बारबडोस में खेले गए फाइनल में सात रन से हराकर 11 साल में पहली बार आईसीसी खिताब जीता।

T20 World Cup 2024, VVS Laxman, VVS Laxman Statement, VVS Laxman Reaction, India won T20 World Cup, India won T20 World Cup by showing confidence, India showing confidence, IND vs SA, T20 World Cup 2024, Rohit Sharma, Virat Kohli, Hardik Pandya,

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली और टीम के अन्य सदस्य। (फोटो- BCCI Twitter)

लक्ष्मण ने बीसीसीआई द्वारा एक्स पर डाले गए वीडियो में कहा,‘दक्षिण अफ्रीका को आखिरी पांच ओवर में 30 रन चाहिये थे । उसके बाद से जुझारूपन, दृढता और आत्मविश्वास दिखाकर हार की कगार से जीत छीन लेना दिखाता है कि यह टीम कितनी मजबूत है।’ उन्होंने कहा,‘सभी ने इतनी मेहनत की थी और जीत के बाद का जश्न इस सफलता के पीछे की बड़ी कहानी कहता है।’

End of Feed