T20 कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए VVS लक्ष्मण ने कह दी बड़ी बात

VVS Laxman On Shreyas Iyer: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाकर लौटे पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए एक बड़ी बात कह दी है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि श्रेयस अय्यर में भारतीय टीम की कप्तानी करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि अय्यर की अच्छी तैयारी, रणनीति की समझ और विपक्षी टीम की ताकत को पहचानने की क्षमता उन्हें एक मजबूत कप्तान बनाती है। श्रेयस अय्यर ने जापान में भारत को पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक दिलाया। लक्ष्मण ने अय्यर की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि वो एक दिन बहुत सफल कप्तान बनेगा।

VVS Laxman Praises Indian T20 Captain Shreyas Iyer

वीवीएस लक्ष्मण ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की (PTI/Instagram/Shreyasiyer96)

अय्यर के कप्तानी संभालने के तरीके से प्रभावित लक्ष्मण ने कहा कि मध्यक्रम के इस बल्लेबाज में पहले से ही वे खूबियां नजर आ रही हैं, जो तेज गति वाले टी20 क्रिकेट में विपक्षी टीम से एक कदम आगे रहने के लिए जरूरी हैं। भारत ने बड़े स्कोर वाले रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।

End of Feed