पिता को ड्रीम कार गिफ्ट करने WPL के दूसरे सीजन में उतरेगी यह खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2023, 08:16 PM IST

Vrinda Dinesh: वुमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में सबसे ज्यादा में बिकने वाली भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी वृंदा दिनेश ने अपने पिता को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह इस पैसे से पापा के लिए एक गिफ्ट खरीदेगी।

महिलाओं की प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में 1.30 करोड़ रुपये में बिकी वृंदा दिनेश ने कहा कि वह नीलामी के बाद इतनी अभिभूत और भावुक थीं कि अपनी मां को फोन करने का साहस नहीं जुटा पायीं। बाईस साल की वृंदा शनिवार को डब्ल्यूपीएल की नीलामी में दूसरी सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली ‘अनकैप्ड’ (जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) भारतीय खिलाड़ी बन गयीं। काशवी गौतम को गुजरात जायंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था।

Vrinda Dinesh

वृंदा दिनेश (साभार-Instagram)

यूपी वारियर्स ने जब कर्नाटक की इस बल्लेबाज को खरीदा तो उन्होंने रायपुर से बेंगलुरु में अपनी मां को वीडियो कॉल नहीं की क्योंकि वह जानती थीं कि वो अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पायेंगी। वृंदा ने शनिवार को यूपी वारियर्स द्वारा करायी गयी बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनकी (मां) आंखों में आंसू थे। मैंने वीडियो कॉल नहीं की थी क्योंकि मैं उनकी आंखों में आंसू नहीं देख सकती थी। मैंने सिर्फ उन्हें फोन किया। ’’

End of Feed