वैभव की सोच मेरी जैसी, सहवाग ने सूर्यवंशी को मौका ना दिए जाने पर उठाए सवाल

वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को मौका ना दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। सूर्यवंशी ने अब तक आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ फिलहाल वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में अपनी झलक दिखती है और उन्होंने इस युवा सनसनी को भारत के लिए लंबा करियर बनाने पर ध्यान देने की सलाह दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,253 रन बनाने वाले सहवाग ने शनिवार को यहां ’पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के वार्षिक सत्र के दौरान चर्चा में सूर्यवंशी की तारीफ की। सूर्यवंशी ने अब तक आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है।

VAIBHAV SOORYAVANSHI

वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)

अपने जमाने में सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रहे 47 वर्षीय सहवाग ने कहा, "सूर्यवंशी इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं और उनकी सोच कुछ हद तक मेरी जैसी है। वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने के इरादे से उतरते हैं। अब यह देखना अहम होगा कि उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका कब मिलता है और वह कितने मैच खेलते हैं।"

End of Feed