हार्दिक पांड्या का अपमान कर रहे थे फैंस, फिर विराट ने कुछ ऐसा किया और जीत लिए दिल- देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 12, 2024, 10:41 AM IST

Virat Kohli Asks Fans To Stop Hooting Of Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में विराट कोहली कभी अपने बल्ले से फैंस का दिल जीत लेते हैं, तो कभी कुछ और करके। गुरुवार रात मुंबई और बैंगलोर के बीच हुए मैच में जब फैंस हूटिंग करके हार्दिक पांड्या का अपमान कर रहे थे, तब विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया कि उन्होंने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। यहां देखिए उस पल का वीडियो।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में फिर से हुई हार्दिक पांड्या की हूटिंग
  • मुंबई-बैंगलोर मैच के दौरान हार्दिक का अपमान
  • विराट कोहली ने फैंस को शांत कराते हुए जीते दिल

MI vs RCB, Virat Kohli Viral Video, Hardik Pandya Hooting: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में गुरुवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एक बड़ा मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.3 ओवर में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। ये मुंबई इंडियंस की शुरुआती तीन हार के बाद लगातार दूसरी जीत है। इस मैच में एक ऐसा पल भी आया जो इस सीजन के शुरुआत से कई बार देखा जा चुका है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की फिर से फैंस ने हूटिंग की। लेकिन इस बार विराट कोहली भी मैदान पर थे और उन्होंने कुछ ऐसा किया कि दुनिया भर में करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया और अब इसका वीडियो वायरल है।

Virat Kohli And Hardik Pandya Viral Video

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या (AP/X)

इस मुकाबले में जब मुंबई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी से जीत की तरफ बढ़ रही थी तब चौथे नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे। जब पांड्या ने मैदान में एंट्री ली तो हमेशा की तरह एक बार फिर फैंस ने उनके खिलाफ हूटिंग शुरू कर दी। ताज्जुब इस बात का था कि स्थानीय टीम के कप्तान की हूटिंग की जा रही थी। इस नजारे को देखकर हार्दिक पांड्या ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन आरसीबी के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ने फैंस को शांत कराने का काम किया।

End of Feed