'भगवान का तोहफा हो, कोई ट्रॉफी या...', 'किंग' कोहली ने रोनाल्डो के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 11:50 AM IST

Virat Kohli on Cristiano Ronaldo: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए इमोशनल मैसेज शेयर किया है। उन्होंने रोनाल्डो को सर्वकालिक महान बताया।

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा विश्व कप 2022 चैंपियन बनने का सपना टूट गया है। पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के हाथों 1-2 की हार के बाद विश्व कप से बाहर हो गई। इस हार के बाद रोनाल्डो बेहद निराशा हो गए और उनके आंसू छलक आए। उन्होंने नम आंखों से मैदान से विदाई ली। रोनाल्डो की एक तरफ आलचोना हो रही है तो दूसरी तरफ उनके फैंस लगातार सपोर्ट में आगे आ रहे हैं। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी रोलनाडो की फैन लिस्ट में शामिल है। कोहली ने सुपरस्टार रोनाल्डो के लिए इमोशनल मैसेज लिखा है।

कोहली और रोनाल्डो

'आप भगवान की ओर से तोहफा हो,

कोहली ने सोमवार को ट्विटर पर रोनाल्डो की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपने इस खेल में और दुनिया भर के खेल प्रशंसकों के लिए जो कुछ भी किया है, उसे कोई ट्रॉफी या कोई खिताब जरा भी कम नहीं कर सकता। कोई भी खिताब यह नहीं बता सकता कि आपने लोगों पर क्या प्रभाव डाला है? कोई ट्रॉफी यह नहीं बता नहीं सकती कि जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनिया भर के कई लोग क्या महसूस करते हैं? आप भगवान की ओर से तोहफा हो।'

कोहली ने अगले ट्वीट में रोनाल्डो को सर्वकालिक महान बताया। उन्होंने लिखा, 'एक ऐसे व्यक्ति के लिए वास्तविक आशीर्वाद जो हर बार अपने दिल से खेलता है। वह किसी भी खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण और सच्ची प्रेरणा का प्रतीक हैं। आप मेरे लिए सर्वकालिक महान हैं।' कोहली के ट्वीट पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं और कुछ ही घंटों के अंदर एक लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में रोनाल्डो और कोहली की सराहना कर रहे हैं।

End of Feed