विराट कोहली का वनडे टीम में चयनकर्ताओं ने किया सेलेक्शन, लेकिन सामने रख दी कौन सी शर्त

Virat Kohli: बीसीसीआई ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें कोहली का नाम शामिल है, लेकिन उनका खेलना सोमवार को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाले फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा।

Virat Kohli: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हो गई है, मगर चयनकर्ताओं ने उनके सामने फिटनेस की शर्त रख दी है। बीसीसीआई ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें कोहली का नाम शामिल है, लेकिन उनका खेलना सोमवार को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाले फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए कोहली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया सीरीज से बाहर रहे थे। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिला था। जायसवाल ने चेन्नई वनडे में नाबाद शतक जड़कर दावेदारी ठोकी, पर चयन समिति ने सामान्य प्रक्रिया अपनाते हुए कोहली की वापसी पर उन्हें बाहर कर दिया।

Virat

विराट कोहली (BCCI/X)

विराट के सामने रखी गई ये शर्त

बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक इंग्लैंड में टॉप ऑर्डर से छेड़छाड़ नहीं होगी। रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपन करेंगे और कोहली नंबर तीन पर उतरेंगे। तीसरे ओपनर के तौर पर ईशान किशन टीम में हैं। सीओई की टीम कुछ दिन पहले कोहली की फिटनेस जांचने इंग्लैंड भी गई थी। फिलहाल कोहली दिल्ली में एक प्रचार कार्यक्रम में हैं और सोमवार को बेंगलुरु रिपोर्ट करेंगे।टीम में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है। कार्यभार प्रबंधन के तहत उन्हें आराम दिया गया था। अक्षर पटेल ने युवा स्पिनर हर्ष दुबे की जगह ली है। दुबे श्रीलंका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए से जुड़ेंगे। टीम मैनेजमेंट अक्षर और दुबे दोनों को आजमाकर वर्ल्ड कप के लिए बेहतर विकल्प तय करना चाहता है। रविंद्र जडेजा को फिलहाल टेस्ट विशेषज्ञ माना जा रहा है।

End of Feed