'सिर्फ श्रद्धा-अपार विश्वास है प्रेमानंद जी के पास जाने की वजह', विराट कोहली ने फलाहारी महाराज के आरोपों का खंडन किया

Virat Kohli Refutes Claims By Falahari Maharaj Dinesh Sharma: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने उन सभी दावों का खंडन कर दिया जो फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने लगाए थे। फलाहारी महाराज के दावों में कहा गया था कि प्रॉपर्टी बिल्डर्स के एक ग्रुप ने क्रिकेटर विराट कोहली को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम लाने के लिए 5 करोड़ का इंतजाम किया था।

प्रेमानंद महाराज को लेकर दिनेश फलाहारी महाराज ने यह दावा करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है कि प्रॉपर्टी बिल्डर्स के एक ग्रुप ने क्रिकेटर विराट कोहली को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम लाने के लिए 5 करोड़ का इंतजाम किया था। इस दावे के बाद से विराट कोहली के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि कोहली की तरफ से इसको लेकर क्या सफाई आती है। अब विराट कोहली की टीम ने इस पर लिखित सफाई देते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

virat kohli refutes claims by falahari maharaj dinesh sharma

विराट कोहली ने प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के संबंध में लगाए गए फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के आरोपों का खंडन किया (X/PTI)

विराट कोहली की टीम द्वारा जारी एक लिखित बयान में कहा गया है कि, "हम ये स्पष्ट रूप से साफ कर देना चाहते हैं कि फलाहारी दिनेश महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली को लेकर जो दावे किए गए हैं वे पूरी तरह गलत हैं, उनका कोई आधार नहीं है और तर्क से परे हैं। विराट कोहली श्री प्रेमानंद जी महाराज के पास उनके ऊपर अपार विश्वास और उनके प्रति श्रद्धा है, इसलिए जाते हैं। हम मजबूती से इन दावों का खंडन करते हैं और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि तथ्यों को बारीकी से परखें और रिपोर्टिंग में उचित सावधानी बरतते हुए ऐसे बयानों को बढ़ावा ना दें।"

End of Feed