लॉर्ड्स की धाकड़ पारी देख विराट कोहली ने पढ़े बेन स्टोक्स की तारीफ में कसीदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2023, 03:21 PM IST

विराट कोहली ने लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी पारी में बेन स्टोक्स की खेली साहसी पारी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बेन स्टोक्स को एक बार फिर सबसे प्रतिस्पर्धी विरोधी खिलाड़ी करार दिया है।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पर्व कप्तान विराट कोहली ने रविवार को एशेज सीरीज के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लैंड के कप्तान बने स्टोक्स की आतिशी पारी देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की है। जीत के लिए चौथी पारी में 371 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम 327 रन बनाकर ढेर हो गई और 43 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।

VIRAT KOHLI BEN STOKES

विराट कोहली और बेन स्टोक्स

स्टोक्स की शानदार पारी पर फिरा पानी

बेन स्टोक्स अकेले जीत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच बाधा बने रहे। उन्होंने 155 रन की आतिशी पारी खेली। जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे। 302 के स्कोर पर स्टोक्स हेजलवुड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लपके गए। इसके साथ ही इंग्लैंड के जीत के अरमानों पर पानी फिर गया और स्टोक्स की शानदार पारी बेकार चली गई।

End of Feed