तिरुवनंतपुरम: साल 2023 में विराट कोहली का कद दिन ब दिन और विकराल होता जा रहा है। गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ शतक के साथ शुरुआत करने वाले किंग कोहली ने तिरुवनंतपुरम में अपना विराट रूप दिखाते हुए 100 गेंद में नाबाद 166 रन की पारी खेली। विराट के वनडे करियर का यह 46वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 74वां शतक था। विराट कोहली की इस शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया 5 विकेट खोकर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
विराट कोहली(साभार AP)
