IPL 2024: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से दूर रहे विराट का बेटे के जन्म के बाद आया पहला बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2024, 12:12 AM IST

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से दूरी बनाने और बेटे अकाय के जन्म के बाद विराट कोहली ने अपनी पहली प्रतिक्रिया आईपीएल 2024 के आगाज से पहले दी है।

बेंगलुरु: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से अपना गहरा लगाव दिखाते हुए इस टी20 टूर्नामेंट में अपनी सफलता का श्रेय साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों को दिया। कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं लेकिन उनके आईपीएल में वापसी करने की संभावना है। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टूर्नामेंट के पहले मैच में 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

Virat Kohli AB de villiers

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स

आईपीएल से विराट को है गहरा लगाव

आरसीबी के पूर्व कप्तान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,'मुझे आईपीएल से गहरा लगाव है। इसमें आप कई नए खिलाड़ियों के साथ खेलते हो। कई ऐसे खिलाड़ियों के साथ खेलते हो जिन्हें आप लंबे समय से जानते हो और जो आपके देश से नहीं है जिनसे आप अक्सर नहीं मिलते हो। यही वजह है कि हर किसी का आईपीएल से लगाव है क्योंकि इसमें खिलाड़ियों और प्रशंसकों का गहरा जुड़ाव है।'

End of Feed