RCB Celebration Video: सीएसके के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद भावुक हुए किंग कोहली

Virat Kohli Emotional Photo: आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को 18 से ज्यादा रन से हराना था और उसने 27 रन से मुकाबला जीत लिया।

Virat Kohli Emotional Photo: आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराकर IPL 2024 में प्लेऑफ का टिकट कटा लिया। 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को क्वालीफिकेशन के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी, लेकिन यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

virat kohli emotion

विराट कोहली (साभार-IPL)

यश दयाल ने किया 16 रन डिफेंड

आखिरी ओवर में चेन्नई को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 16 रन की दरकार थी। दयाल के सामने एमएस धोनी थे और उन्होंने पहली ही गेंद पर 110 मीटर दूर छक्का मारकर सीएसके के क्वालीफिकेशन की नींव रख दी। लेकिन दयाल ने अगली ही गेंद पर वापसी की और धोनी को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर स्वप्निल सिंह के हाथों आउट करा दिया। धोनी की विकेट के बाद विराट कोहली का जश्न देखने लायक था। धोनी के आउट होने के बाद सीएसके को 4 गेंद में 10 रन की दरकार थी, लेकिन आखिरी दो गेंद दयाल ने डॉट फेंकी और आरसीबी को जीत दिला दी।

End of Feed