IND vs AUS 2nd ODI: 'करो या मरो' के मुकाबले में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, एडिलेड में टूट सकता हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli Records: विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और मिचेल स्टार्क की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। सीरीज का दूसरा ODI एडिलेड ओवल में खेला जाएगा, जो विराट कोहली की पसंदीदा जगहों में से एक है।

Virat Kohli Records: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे विराट कोहली बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क का शिकार हो गए थे। लेकिन अब दूसरा वनडे एडिलेड ओवल में खेला जाएगा, जो विराट कोहली के पसंदीदा मैदानों में से एक है। इसमें कोई शक नहीं कि यह दिग्गज खिलाड़ी व्हाइट-बॉल क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक है, पर बीता प्रदर्शन उन्हें आगामी श्रृंखलाओं में चयन दिलाने में मदद नहीं करेगा। कोहली को आगामी श्रृंखला और 2027 विश्व कप के लिए चयन के योग्य बने रहने के लिए फॉर्म दिखाना होगा, और इसके लिए एडिलेड ओवल से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती।

Virat kohli ap

विराट कोहली (फोटो- AP)

सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड पर कोहली की नज़र

अगर कोहली दूसरे वनडे में बड़ी पारी खेलते हैं, तो न सिर्फ उनका करियर संभल जाएगा, बल्कि वह सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। कोहली ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) में अब तक 18,368 रन बनाए हैं, जिसमें 14,181 वनडे और 4,188 टी20 अंतर्राष्ट्रीय रन शामिल हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 18,436 रनों के आंकड़े को पार करने के लिए उन्हें केवल 68 और रनों की जरूरत है।

End of Feed