फॉर्म में लौटते ही विराट ने तोड़ा कंगारुओं के खिलाफ महान ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 11, 2023, 06:15 PM IST

विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान ब्रायन लारा का कंगारुओं के खिलाफ रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और घरेलू सरजमीं पर 4 हजार टेस्ट रन भी पूरे कर लिए।

अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के सपाट विकेट पर फॉर्म में लौटते ही विराट कोहली ने रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला फिर शुरू कर दिया। तीसरे दिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद में 5 चौकों की मदद से करियर का 29वां और मौजूदा सीरीज में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। अहमदाबाद में विराट जिस लय में दिख रहे हैं उससे लग रहा है कि वो साढ़े तीन साल से चले आ रहे टेस्ट शतक के सूखे को खत्म करने में सफल रहेंगे।

Virat-kohli

विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन

विराट कोहली ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़कर दूसर पायदान पर आ गए हैं। ब्रायन लारा ने कंगारुओं के खिलाफ 4714 रन बनाए थे। विराट के नाम उनसे ज्यादा रन(4715*) अब हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने कंगारुओं के खिलाफ करियर में कुल 6,707 रन बनाए थे।

End of Feed