विश्व कप इतिहास में ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 में फॉर्म में लौट आए और इस दौरान उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो उनसे पहले और कोई नहीं कर पाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने खेली बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन की पारी
  • विश्व कप में 3 हजार रन बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी
  • टी20 विश्व कप में विराट के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा रन

एंटिगा: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला टी20 विश्व कप 2024 में पहली बार अपने रंग में नजर आया लेकिन इसके बावजूद विराट बड़ी पारी नहीं खेल पाए। विराट कोहली 28 गेंद पर 37 रन बनाकर तंजीम हसन शाकिब की गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। विराट ने उनकी गेंद पर बाहर निकलकर स्ट्रेट शॉट खेलने की कोशिश लेकिन चूक गए और गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी और विराट की पारी का अंत हो गया। विराट ने अपनी पारी के दौरान एक चौके और तीन छक्के जड़े।

Virat Kohli

विराट कोहली

विश्व कप में 3 हजार रन बनाने वाले पहले प्लेयर

विराट कोहली भले ही 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो दुनिया में और कोई बल्लेबाज आज तक नहीं कर सका। विराट टी20 और वनडे विश्व कप में साझा रूप से 3000 रन के आंकड़े को पार करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

End of Feed