IPL में RCB की खिताबी जीत के बाद अनुष्का संग वृंदावन में विराट कोहली, नंगे पांव पहुंचे प्रेमानंद जी से मिलने

Virat Kohli Anushka Sharma Visit Premanand Ji In Vrindavan: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद खिताबी मुकाबले में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले शीर्ष बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे हैं। उन्होंने वहां प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

Virat Kohli-Anushka Sharma In Vrindavan: विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन की पावन धरती पर पहुंचे हैं। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की दूसरी खिताबी जीत के बाद विराट और अनुष्का वृंदावन में प्रेमानंद जी से मिलने व उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे। हर टूर्नामेंट में सफलता के बाद या बीच-बीच में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचते रहे हैं जहां वो प्रेमानंद जी महाराज से मिलते हैं और उनसे वार्तालाप के बाद आशीर्वाद लेकर चले जाते हैं।

Virat Kohli And Anushka Sharma Visit Premanand Ji Maharaj In Vrindavan After RCB Win

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में प्रेमानंद जी के आश्रम पहुंचे (X)

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त देते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया। इसी के साथ आरसीबी तीसरी टीम बन गई जिसने लगातार दो साल आईपीएल खिताब जीतने का कमाल किया है। गुजरात के खिलाफ फाइनल की जीत विराट कोहली की वजह से मुमकिन हो पाई जिन्होंने लाजवाब नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

End of Feed