आईसीसी ने घोषित की टी20 विश्व कप 2022 की सर्वश्रेष्ठ टीम, इन दो भारतीय को जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2022, 01:09 PM IST

ICC T20 World Cup 2022 most valuable team: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2022 की तमाम टीमों से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनते हुए सबसे मूल्यवर्धित टीम का चयन किया है। इस टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों की जगह मिली है। टी20 विश्व कप 2022 का विजेता इंग्लैंड बना है।

भारत के स्टार बल्लेबाज और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली तथा सूर्यकुमार यादव को सोमवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 की ‘सबसे मूल्यवर्धित टीम’ में शामिल किया गया। कोहली ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया तथा 98.66 के बेहतरीन औसत से 296 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाकर अपने अभियान की शुरुआत की जिससे भारत ने यह रोमांचक मैच चार विकेट से जीता था।

virat_sky

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली (AP)

कोहली ने इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 64, नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 50 रन बनाए और खुद को वर्तमान समय के सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक साबित किया। भारत के सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे।

End of Feed