टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना, विराट और रोहित को देखने के लिए उमड़े फैंस- देखिए VIDEO

Team India Departs For Australia: भारतीय क्रिकेट टीम अपने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में क्रिकेट फैंस जुटे और सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहीं जो लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज से दौरे का आगाज होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025
  • टीम इंडिया दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई
  • एयरपोर्ट पर विराट-रोहित को देखने के लिए उमड़े फैंस

Indian Cricket Team Departs For Australia: टीम इंडिया बुधवार को तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के लिए नई दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है। एयरपोर्ट पर सभी की नजरें भारतीय दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर टिकी थीं जो कि काफी समय के बाद एक बार फिर मैदान पर अपना दमखम दिखाते नजर आने वाले हैं। वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) होंगे, जबकि उसके बाद होने वाली 5 टी20 मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टीम की अगुवाई करेंगे।

Virat Kohli Rohit Sharma Along With Team India Depart For Australia Tour

टीम इंडिया संग ऑस्ट्रेलिया रवाना होते विराट कोहली (SPORTS NOW)

नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर देखे गए प्रमुख खिलाड़ियों में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल दिखे। कोहली और रोहित को आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में एक्शन में देखा गया था, जहां भारत अपराजित रहते हुए विजेता बना था।

End of Feed