सुपर-8 के मुकाबले से पहले कोहली और जडेजा ने बहाया पसीना, हिटमैन ने लिया पिच का जायजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 17, 2024, 11:43 PM IST

T20 World Cup: 19 जून से टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले खेले जाने हैं। इस बार टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि पूरी टीम ने बारबडोस में जमकर अभ्यास किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने किया जमकर किया अभ्यास
  • कोहली और जडेजा ने बहाया पसीना
  • रोहित ने लिया पिच का जायजा

T20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के कैरेबियाई चरण में अपने पहले अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाना जिसमें विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने सुपर आठ में प्रभाव छोड़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए। कोहली ने न्यूयॉर्क की मुश्किल पिचों निराश किया और आईसीसी प्रतियोगिता के ग्रुप चरण के बाद तीन पारियों में उनके स्कोर एक, चार और शून्य रन रहे। विशेषज्ञों और प्रशंसकों को उम्मीद है कि सुपरस्टार कोहली तब धमाल मचाएंगे जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगीऔर यह सुपर आठ और टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण होगा। भारत गुरुवार को यहां केनसिंग्टन ओवल में अपने पहले सुपर आठ मैच में अफगानिस्तान से खेलेगा।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

टीम इंडिया (साभार-BCCI)

सभी खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

जडेजा ने भी अब तक बल्लेबाजी या गेंदबाजी में कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं दिया है। कुलदीप का मामला अलग है क्योंकि उन्हें अभी तक एकादश में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि उनसे कैरेबियाई परिस्थितियों में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद है जहां स्पिनरों को फायदा मिला है। टीम के सभी सदस्य अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे क्योंकि भारत 12 जून को न्यूयॉर्क चरण पूरा करने के बाद मैदान में नहीं उतरा था। खराब मौसम के कारण फोर्ट लॉडरडेल में कोई प्रशिक्षण या मैच संभव नहीं हो पाया था इसलिए खिलाड़ी सोमवार को सत्र का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उत्सुक थे।

End of Feed
Latest News

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

'पुष्पा' स्टाइल में गांजा तस्करी का खेल; पिकअप के हाइड्रोलिक चैंबर में छिपा रखे थे 56 पैकेट, वाराणसी पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं! चन्नी के समर्थन में नारेबाजी पड़ी भारी; पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर पार्टी से निष्काषित