क्रिकेट

NZ vs PNG Highlights: पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जीत हासिल कर न्यूजीलैंड ने किया टी20 वर्ल्ड कप के सफर को समाप्त

NZ vs PNG Highlights: त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में 4 मैचों में चौथी जीत है, जबकि पापुआ न्यू गिनी की लगातार चौथी हार है। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप से सफर समाप्त हो गया।

Image

जीत की खुशी मनाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया।
  • त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

NZ vs PNG Highlights: लॉकी फर्ग्यूसन की घातक गेंदबाजी बौर डेवॉन कॉन्वे की शानदार बल्लेबाजी की बदौलज न्यूजीलैंड ने एक और जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में 4 मैचों में दूसरी जीत है। 4 अंक के साथ टीम अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही और न्यूजीलैंड के जीत के साथ मौजूदा वर्ल्ड कप के सफल को समाप्त किया। टीम पहले ही सुपर-8 मुकाबले की रेस से बाहर हो चुकी थी। वहीं, पापुआ न्यू गिनी की टीम जीत का खाता तक नहीं खोल पाई। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरीह पापुआ न्यू गिनी की टीम 19.4 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 46 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पापुआ न्यू गिनी का खराब प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी टीम 19.4 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की खुरुआत बेहद खराब रही। 50 रन के अंदर टीम के आधे खिलाड़ी आउट होकर लौट गए थे। टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू सके। चार्ल्स अमिनी ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों पर 2 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 17 रन बनाए, जबकि नॉर्मन वनुआ ने 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। इसी तरह सेसे बाउ ने 27 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में बिना रन दिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड की खबरा शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका पहले ही ओवर की दूसरे गेंद पर फिन एलन के रूप में लगा। एलन ने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए। रचिन रवींद्र भी अपनी छाप छोड़ने में एक बार फिर नाकाम रहे। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। डेवोन कॉन्वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और दो चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान केन विलियम्सन ने 17 गेंदों पर दो चौके की मदद से 18 रन और डेरिल मिचेल ने 12 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 19 रन की नाबाद पारी खेली।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article