2023 वर्ल्ड कप फाइनल को याद करके इमोशनल हुए विराट कोहली, बोले- बचा है अधूरा काम

Virat Kohli on 2023 World Cup: साल 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में कोहली 54 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए थे। उस वक्त भारत संभलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनके आउट होते ही पूरी टीम बिखर गई। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 137 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

Virat Kohli on 2023 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे विराट कोहली ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोहली ने माना कि उस हार का दर्द आज भी उनके दिल में है और करियर में थोड़ा अधूरा काम बाकी है। जियोस्टार से बातचीत में कोहली ने कहा कि अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह फाइनल हार उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में 10 मैच लगातार जीते थे, लेकिन फाइनल में टीम 240 रन पर ऑलआउट हो गई थी और 6 विकेट से हार गई थी।

Virat Kohli (2)

विराट कोहली (फोटो साभार- BCCI)

फाइलन को याद करके इमोशनल हुए विराट

कोहली ने उस दिन को याद करते हुए कहा, "हां, थोड़ा अधूरा काम बाकी है। 2025 में IPL जीतने से पहले मुझे 2016 के फाइनल की याद आती थी। वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर भी वैसा ही महसूस होता है। मैं 54 रन पर खेल रहा था और खुद को बड़े शतक के लिए सेट कर चुका था। मुझे लगा था कि अगर मैं 140-150 रन बना देता तो हम मैच जीतने की बहुत अच्छी स्थिति में होते। लेकिन जैसे ही मैं बोल्ड हुआ, उसे कई दिनों तक प्रोसेस करना बहुत मुश्किल था। आप लगातार उसी के बारे में सोचते रहते हैं।"

End of Feed