विनोद कांबली का खुलासा, बताया बुरे वक्त में सचिन से मदद मिली या नहीं

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली की एक तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कांबली की मदद की चर्चा शुरू हो गई। इस दौरान सबके मन में एक सवाल भी था कि क्या सचिन ने उनकी कोई मदद नहीं की। अब इसका जवाब खुद कांबली ने दिया है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली की मदद की बात पहले ही 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के खिलाड़ी कर चुके हैं। हाल ही में सुनील गावस्कर और कपिल ने कहा था कि वह पूरी तरह से कांबली की मदद के लिए तैयार हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें रिहैब में जाना होगा। इस बीच कांबली का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कुछ बड़े खुलासे किए हैं।

vinod kambli and sachin tendulkar

विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर (साभार-X)

कांबली की इस खस्ता हालत के सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चर्चा कर रहे थे कि क्या उनके बचपन के साथी सचिन तेंदुलकर ने उनकी मदद नहीं की। सबको इसी सवाल का जवाब जानना था जिसे अब खुद कांबली ने दिया है।

End of Feed