Karnataka vs Haryana Live Streaming Vijay Hazare: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक और हरियाणा के बीच 15 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला कोटांबी स्टेडियम वडोदरा में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटे पहले किया जाएगा। कर्नाटक की कमान मयंक अग्रवाल के पास है जबकि हरियाणा के नेतृत्व अंकित कुमार कर रहे हैं।
विजय हजारे सेमीफाइनल लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)
क्वार्टर फाइनल मुकाबले की बात करें तो हरियाणा ने गुजरात को हराया था। हरियाणा ने गुजरात को 2 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने बड़ौदा को 5 रन से हराया था। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बरे में जान लें।
कर्नाटक और हरियाणा के बीच पहला सेमीफाइनल कब खेला जाएगा (Haryana vs Karnataka Vijay Hazare Live Streaming Match Date)
कर्नाटक और हरियाणा के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार (15 जनवरी 2024) को खेला जाएगा।
कर्नाटक और हरियाणा के बीच पहला सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा। (Haryana vs Karnataka Vijay Hazare Semifinal Venue)
कर्नाटक और हरियाणा के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कोटांबी स्टेडियम वडोदरा में खेला जाएगा।
कर्नाटक और हरियाणा के बीच पहला सेमीफाइनल कितने बजे खेला जाएगा (Haryana vs Karnataka Vijay Hazare Semifinal Time)
कर्नाटक और हरियाणा के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 1 बजे होगा।
कर्नाटक और हरियाणा के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Haryana vs Karnataka Vijay Hazare Semifinal On Tv)
कर्नाटक और हरियाणा के बीच पहले सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
कर्नाटक और हरियाणा के बीच पहले सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Haryana vs Karnataka Vijay Hazare Semifinal Live Streaming)
कर्नाटक और हरियाणा के बीच पहले सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
