नई दिल्ली: सौराष्ट्र के 26 वर्षीय सलामी बल्लेबाज समर्थ व्यास ने रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। वो लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज हैं। मणिपुर के खिलाफ वो 131 गेंद में 200 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने 20 चौके और 9 छक्के जड़े। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
समर्थ व्यास( साभार BCCI)
