VHT MUM vs GOA: सरफराज खान के आतिशी शतक की बदौलत मुंबई ने गोवा को दी मात, दर्ज की लगातार चौथी जीत

मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए लगातार चौथी जीत की। गोवा को बुधवार को मुंबई ने 87 रन के अंतर से मात दी। जीत का सेहरा सरफराज खान के सिर पर सजा जिन्होंने आतिशी शतक जड़ा।

जयपुर: सरफराज खान ने बुधवार को यहां 75 गेंद में 14 छक्कों की मदद से 157 रन की विस्फोटक पारी खेलकर 2025 का अंत शानदार अंदाज में किया जिसकी बदौलत मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में गोवा को 87 रन से हराकर नॉकआउट चरण के करीब पहुंच गई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार फॉर्म में रहे सरफराज ने 56 गेंद में शतक पूरा किया जो उनका लिस्ट ए क्रिकेट में तीसरा शतक था। मुंबई ने इसकी मदद से आठ विकेट पर 444 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर गोवा को नौ विकेट पर 357 रन पर रोक दिया। यह ग्रुप लीग में मुंबई की लगातार चौथी जीत है। अब बचे हुए तीन मैच में से एक और जीत उसे निश्चित रूप से क्वार्टर-फाइनल में पहुंचा देगी।

Sarfaraz Khan

सरफराज खान(फोटो क्रेडिट BCCI X)

जायसवाल ने खेली 46 रन की पारी

End of Feed